फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिपः आनंद-कार्लसन की सातवीं बाजी ड्रॉ

Tue, 18 Nov 2014 01:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
5 बार के विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद और नार्वे के मैग्नस कार्लसन के खिलाफ रूस के सोच्चि शहर में चल रही वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का सातवां मुकाबला रोमांच के चरम पर पहुंचकर ड्रॉ हो गया।
विज्ञापन


122 चालों तक चले इस मैराथन मुकाबले में आनंद को अपनी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा जिसके कारण उन्हें जीत नसीब नहीं हुई।

वहीं आखिर में मैच पर पकड़ बनाने वाले कार्लसन ने आनंद पर जीत हासिल करने की भरपूर कोशिश की लेकिन अंत में उन्हें भी ड्रॉ से ही संतुष्ट होना पड़ा।

कार्लसन इस मैच में सफेद मोहरों से खेल रहे थे। 7 बाजियों के बाद कार्लसन के 4 जबकि आनंद के तीन अंक हैं। वापसी के लिए आनंद को अब अगले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन


कार्लसन अब तक 2 गेम जीत चुके हैं, जबकि आनंद ने एक गेम में जीत हासिल की है। आनंद ने 4 साल बाद पहली बार कार्लसन को हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें