फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर के खिलाड़ी दून में दिखाएंगे दम

Mon, 17 Nov 2014 11:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता 18 नवंबर से देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में शुरू हो जाएगी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से शिक्षा विभाग उत्तराखंड को यह प्रतियोगिता कराने का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन


विभिन्न राज्यों की कुल 51 टीमें लेंगी हिस्सा
इसमें 27 बालक, 24 बालिका समेत विभिन्न राज्यों की कुल 51 टीमें हिस्सा लेंगी। निदेशक माध्यमिक शिक्षा चंद्र सिंह ग्वाल ने रविवार को पवेलियन मैदान में पत्रकारों को प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी।

 बताया कि प्रतियोगिता में 277 बालिकाओं और 321 बालकों समेत कुल 598 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उनके मुताबिक प्रतियोगिता के लिए पवेलियन में चार कोर्ट तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


साफ किया कि यूं तो प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवंबर तक होना है, लेकिन अगर मैच अधिक समयावधि तक चलते हैं और समय अधिक लगता है तो स्पोर्ट्स कालेज में भी दो अतिरिक्त कोर्ट की व्यवस्था की गई है।

जरूरत पड़ने पर उन्हें प्रयोग किया जाएगा। प्रतियोगिता के संचालन के लिए प्रबंध, चिकित्सा, अभिलेख, वित्त, पुरस्कार, जलपान, परिवहन, प्रचार, स्मारिका निर्माण, तकनीकी, सांस्कृतिक, आवास, अनुशासन, अनुश्रवण समितियों को कार्य सौंप दिया गया है।

30 लाख मांगा था, 24 मिला
राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जितना बजट बनाकर भेजा गया था, उतना मिला नहीं। निदेशक माध्यमिक शिक्षा चंद्र सिंह ग्वाल ने एक सवाल के जवाब में बताया कि बड़े स्तर प होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए 30 लाख का बजट बनाकर भेजा गया था, लेकिन केवल 24 लाख मिल पाया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें