फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला प्रतियोगिता टॉप 9 में 8 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी

Sat, 29 Dec 2012 10:12 PM IST
झांसी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एवं एसआर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के सहयोग से जिला चैस एसोसिएशन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग ओपन शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे दिन 83 खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिनमें 43 ने चौथे चरण में जगह बनाई। इनमें आठ अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग के खिलाड़ी भी शामिल हैं। टॉप नाइन में दीपक कटियार, सैय्यद अहमद, भोलानाथ गुप्ता, स्वप्निल, ईशान लवानिया, नारायण यादव, अवनीश शर्मा, स्वप्ना ज्योति व अभिषेक ने जगह बना ली है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में शनिवार को तीसरे राउंड में टॉप नाइन में दीपक कटियार ने अनूप कुमार को, सैय्यद अहमद ने आलोक गुप्ता को, स्वप्निल राज ने राजेश कुमार को, नारायण यादव ने ऋषभ रावत को, अविनाश शर्मा ने आभास शर्मा को, स्वप्ना ज्योति ने उत्कर्ष चंद्रा को एवं अभिषेक रावत ने योगेश बाबू को तीन अंकों से हराकर चौथे चरण में प्रवेश किया।

जबकि, ईशान लवानिया ने सत्येंद्र सिंह को एवं कुनाल कंचन ने भोला नाथ गुप्ता को ढाई अंक से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। मैच में कीर्ति सिंह ने दीपक पटेल को, आशीष मिश्रा ने शास्वत दुबे को, हिमांशु अग्रवाल ने आशुष श्रीवास्तव को, पार्थ जैन ने मानवी गुप्ता को, गजेंद्र सिंह ने किशन पाल को, प्रखर पांडेय ने धीरज कुमार को, सार्थक गोयल ने मनीष शर्मा को, सूरज अग्रवाल ने निखिल पांडेय को, प्रताप राय ने अभिषेक अग्रवाल को, राघवेंद्र कुमार शुक्ला ने अभिषेक सिंह को, अभ्युदय अभिजात सिंह ने राज कुमार को, राजेंद्र सिंह ने अनीश को, अंकुर उदैनिया ने रवि कुमार को, अरुण कुमार ने ऋषभ गोयल को, दाउद खान ने सलीम सिद्दीकी को, संदर्भ श्रीवास्तव ने दीपांशी पाल को, तनिष्क गुप्ता ने तेजस गुप्ता को, ईशु पाल ने यश लोया को, प्रमोद कुमार शर्मा ने जे एस नायक को, सुरेंद्र गुप्ता ने भास्कर लोया को, विजय बाजपेयी ने एमआर डंग को, संजय चौरसिया ने अभिषेक सिंह यादव को, सुनील कुमार ने आदित्य सांवल को, अवनीश श्रीवास्तव ने विनोद कुमार पासवान को, देवांश पाठक ने पीयूष वर्मा को, शिवाजी राव सिद्धार्थ ने करण श्रीवास्तव को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन


वहीं, संस्कृति गोयल, रोहित सक्सेना, शैलेंद्र पस्तोर, सुभाष, अभिनीत सचान, आशुतोष सिंह व श्रेयांश पी साही के समक्ष कोई खिलाड़ी नहीं होने के कारण उन्हें एक अंक देकर अगले चरण में प्रवेश दे दिया गया। मैच के मुख्य आर्बीटर पी एस रायजादा, उप मुख्य आर्बीटर हिमेश सक्सेना, आर्बीटर अंकिता श्रीवास्तव, कविता पटेल, सहायक आर्बीटर प्रशांत कुमार प्रजापति रहे।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें