फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता की ध्ामाकेदार शुरुआत

Sat, 29 Dec 2012 12:41 AM IST
झांसी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला अखिल भारतीय राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन 43 खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता नौ चरणों में होगी। पहले चरण में टॉप फाइव में कानपुर के दीपक कटियार, अलीगढ़ के हिमांशु अग्रवाल, मध्यप्रदेश के कीर्ति सिंह, लखनऊ के सैय्यद अहमद, बनारस के भोला नाथ गुप्ता ने जगह बनाई।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन स्टेशन कमांडर बबीना ब्रिगेडियर एस झा ने किया। शह और मात के इस खेल में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के 81 खिलाड़ियों ने दिमागी कसरत की। पहले राउंड में कानपुर के दीपक कटियार ने तनिष्क गुप्ता को एक अंक से, अलीगढ़ के हिमांशु अग्रवाल ने मैनपुरी के गजेंद्र सिंह को, मध्यप्रदेश के कीर्ति सिंह ने एटा के ईशू पाल को, लखनऊ के सैय्यद अहमद ने झांसी के जे एस नायक को, बनारस के भोला नाथ गुप्ता ने झांसी के करण श्रीवास्तव को एक अंक से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।

इसके अलावा स्वप्निल राज ने करिश्मा पाल को, यादव नारायण ने कुमार धीरज को, कुनाल कंचन ने विजय बाजपेयी को, आशीष मिश्रा ने मनीष कुमार को, ईशान लवानिया ने मनीष शर्मा को, प्रखर पांडेय ने निलिख पांडेय को, आभास शर्मा ने परिचय पुरोहित को, स्वप्ना त्योति ने प्रखर पिपरैया को, अभिषेक रावत ने प्रताप राय को, सार्थक गोयल ने पीयुष वर्मा को, सूरज अग्रवाल ने राघवेंद्र कुमार शुक्ला को, राज कुमार ने संस्कृति गोयल को, राजेंद्र सिंह ने अभिनीत सचान को, राजेश कुमार ने अभिषेक अग्रवाल को, ऋषभ रावत ने अभिषेक सिंह को हराया।
विज्ञापन


ऋषभ गोयल ने अभिषेक सिंह यादव को, अभ्युदय अभिजात सिंह ने रोहित सक्सेना को, सलीम सिद्दीकी ने आदित्य सांवल को, सत्येंद्र सिंह ने अनीश को, अंकुर उदैनिया ने शैलेंद्र पस्तोर को, अनूप कुमार ने शैलजा चौरसिया को, अविनाश शर्मा ने अनुराग गुरुदेव को, अरुण कुमार ने प्रमोद कुमार शर्मा को, साश्वत दुबे ने आशुतोष सिंह को, शिखर सैनी ने अविनाश श्रीवास्तव को, आयुष श्रीवास्तव ने शिवाजी राज सिद्धार्थ को, भगवान सिंह जादव ने श्रेयांश पी साही को, दाउद खान ने सुनील कुमार को, दीपांशी पाल ने तेजस गुप्ता को, उत्कर्ष चंद्र ने देवांश पाठक को, आलोक गुप्ता ने विनोद कुमार पासवान को हराकर एक अंक प्राप्त कर अगले चरण में प्रवेश किया।

शुभांश व भास्कर एवं सुरेंद्र गुप्ता व दीपक कुमार पटेल ने बराबर अंक पाकर अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं, मानवी, संदर्भ श्रीवास्तव, रवि कुमार, पार्थ जैन, योगेश बाबू के समक्ष कोई खिलाड़ी नहीं होने के कारण उन्हें अगले चरण में प्रवेश दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें