फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने पहले बनाया विश्व रिकॉर्ड फिर की बचकानी गलती, शेफाली को मिला जीवनदान

Fri, 29 Jul 2022 05:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्लेबाज दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 100 शिकार किए हैं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने बहुत ही बचकानी गलती कर दी और शेफाली वर्मा को जीवनदान मिल गया। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर एलीसा हीली ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने डार्सी ब्राउन की गेंद पर स्मृति मंधाना का कैच पकड़ा और अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 100 शिकार करने वाली पहली विकेटकीपर बन गईं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने बचकानी गलती की और शेफाली वर्मा को जीवनदान दे दिया। बल्लेबाजी में भी वो कुछ खास नहीं कर पाईं और पहली ही गेंद पर आउट हो गईं। 
विज्ञापन


मैच के चौथे ओवर में डार्सी ब्राउन गेंदबाजी कर रही थीं और भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना क्रीज पर थीं। मंधाना ने लगभग वाइड गेंद पर अपना बल्ला लगा दिया और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर एलीसा हीली के पास पहुंची। हीली ने कोई गलती नहीं की और मंधाना टी20 में उनकी 100वीं शिकार बनी। एलीसा दुनिया की पहली विकेटकीपर हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 100 शिकार किए हैं। 
विज्ञापन

एलीसा की गलती से शेफाली को मिला जीवनदान
भारतीय पारी के नौवें ओवर में ताहिला मैकग्राथ गेंदबाजी कर रही थीं। ओवर की पांचवी गेंद पर शेफाली वर्मा क्रीज से बाहर निकलीं, लेकिन गेंद के साथ कोई संपर्क नहीं कर पाईं। एलीसा हीली ने आसानी गेंद पकड़ी और उनके पास आसान स्टंपिंग करने का मौका था, लेकिन उन्होंने दाएं हाथ से गिल्लियां बिखेर दी, जबकि गेंद उनके बाएं हाथ में थी। बाद में उन्होंने बाएं हाथ से भी स्टंपिंग की, लेकिन गिल्लियां पहली ही बिखर चुकी थीं। इस वजह से यह स्टंपिंग अमान्य रही। 
 

शेफाली वर्मा इस समय 26 गेंद पर 34 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रही थीं। उन्होंने इस जीवनदान का फायदा उठाया और अगली छह गेंदों में 14 रन जड़ दिए। हालांकि वो अपने अर्धशतक से चूक गईं और 33 गेंद पर 48 रन बनाकर आउठ हुईं। 

कप्तान हरमनप्रीत कौर के अर्धशतक की बदौलत भारत ने इस मैच में 154 रन बनाए। 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक 49 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं और भारत की जीत तय नजर आ रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें