फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: AITA ने रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी को पेरिस ओलंपिक के लिए चुना, टेनिस संघ ने दी जानकारी

Thu, 13 Jun 2024 07:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एआईटीए ने गुरुवार को इस निर्णय की जानकारी दी। दोनों के साथ कोच बालचंद्रन मणिकथ और फिजियो रेबेका वी. ओरशेगेन भी होंगे। पुरुष युगल स्पर्धा में भारत के पास ओलंपिक में टेनिस पदक जीतने का यह सबसे अच्छा मौका है। 
विज्ञापन
बालाजी-बोपन्ना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने गुरुवार को ऐलान किया कि रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए पुरुष युगल स्पर्धा के लिए भारत की पसंदीदा जोड़ी होंगे। विश्व में चौथे स्थान पर काबिज बोपन्ना को अपनी जोड़ी चुनने की अनुमति दी गई और अनुभवी ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने श्रीराम बालाजी को चुना। श्रीराम इस समय विश्व में 67वें स्थान पर हैं।  
विज्ञापन


एआईटीए ने गुरुवार को इस निर्णय की जानकारी दी। दोनों के साथ कोच बालचंद्रन मणिकथ और फिजियो रेबेका वी. ओरशेगेन भी होंगे। पुरुष युगल स्पर्धा में भारत के पास ओलंपिक में टेनिस पदक जीतने का यह सबसे अच्छा मौका है। 
एआईटीए ने ट्वीट कर दी जानकारी
अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि रोहन बोपन्ना और एन. श्रीराम बालाजी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है! कोच श्री बालचंद्रन मणिक्कथ और फिजियो सुश्री रेबेका वी. ओरशेगेन के साथ, हम विश्व मंच पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें