कई मुद्दों पर मजाकिया वीडियो बना चुकी एआईबी के नए वीडियो ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। एआईबी द्वारा जारी यह वीडियो क्रिकेट को लेकर है। इसमें क्रिकेट को सिर्फ क्रिकेट नहीं प्लेग क्रिकेट के तौर पर दिखाया गया है।
इससे पहले भी एआईबी कई मुद्दो पर फनी वीडियो बना चुका है। हाल ही में एआईबी द्वारा दूल्हे को लेकर एक वीडियो जारी किया था। जो काफी ट्रेंड भी हुआ। इसमें दूल्हा, दुल्हन और दहेज मुद्दे को उठाया गया था।
इस बार एआईबी ने वीडियो के जरिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड को लपेटा है। वीडियो में अभिनेताओं ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को एआईबीसीसीआई बताया है। यकीन मानिए इस वीडियो को देखकर आपको हंसी के साथ क्रिकेट के मौजूदा हश्र के बारे में भी पता लगेगा।