फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: रैपिड के बाद कार्लसन ने ब्लिट्ज का भी खिताब जीता, अंतिम दौर में विदित गुजराती को हराया

Sun, 17 Nov 2024 11:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

 कार्लसन ने अंतिम दौर में विदित गुजराती को हराकर टूर्नामेंट का शानदार समापन किया। लगातार तीन जीत और कुल 13 अंक के साथ कार्लसन ने ब्लिट्ज का ताज हासिल किया। इस तरह कोलकाता में उन्होंने दूसरी बार दो खिताब जीत लिए हैं। इससे पहले 2019 की उन्होंने दो ट्रॉफी जीती थीं।
विज्ञापन
मैग्नस कार्लसन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दौर रहते कोलकाता में हुए ब्लिट्ज खिताब जीत लिया और टाटा स्टील शतरंज इंडिया टूर्नामेंट में दूसरी ट्रॉफी हासिल की। 
विज्ञापन


रैपिड खिताब हासिल करने के कुछ ही दिन बाद नॉर्वे के 33 वर्षीय खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल से पहले 12 अंक हासिल कर लिए थे जहां कोई नहीं पहुंच सकता। कार्लसन ने अंतिम दौर में विदित गुजराती को हराकर टूर्नामेंट का शानदार समापन किया। लगातार तीन जीत और कुल 13 अंक के साथ कार्लसन ने ब्लिट्ज का ताज हासिल किया। इस तरह कोलकाता में उन्होंने दूसरी बार दो खिताब जीत लिए हैं। इससे पहले 2019 की उन्होंने दो ट्रॉफी जीती थीं।

इससे पहले, कार्लसन रैपिड वर्ग में शीर्ष स्थान पर रहे थे, जबकि भारत के आर प्रज्ञानंद दूसरे स्थान पर रहे। नॉर्वे के इस दिग्गज खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन आठवें दौर में अर्जुन एरिगेसी ने उन्हें शानदार अंदाज में महज 20 चाल में हरा दिया था। दिन के अंतिम दौर में कार्लसन ने विदित गुजराती के खिलाफ ड्रॉ खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें