फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: मैग्नस कार्लसन और लैग्नो ने इंडिया ब्लिट्ज में बढ़त बनाई, भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद दूसरे स्थान पर

Sat, 16 Nov 2024 11:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कार्लसन ने संभावित नौ में से 6.5 अंक से पहले नौ दौर का समापन किया। नॉर्वे के इस दिग्गज खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की लेकिन आठवें दौर में अर्जुन एरिगेसी ने उन्हें शानदार अंदाज में महज 20 चाल में हरा दिया।
विज्ञापन
प्रज्ञानंद - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और तीन बार की विश्व महिला ब्लिट्ज चैंपियन कैटरीना लैग्नो शनिवार को कोलकाता में चल रहे टाटा स्टील शतरंज इंडिया ब्लिट्ज 2024 के मध्य में शीर्ष स्थान, जबकि भारत के आर प्रज्ञानंद दूसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


कार्लसन ने संभावित नौ में से 6.5 अंक से पहले नौ दौर का समापन किया। नॉर्वे के इस दिग्गज खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की लेकिन आठवें दौर में अर्जुन एरिगेसी ने उन्हें शानदार अंदाज में महज 20 चाल में हरा दिया। दिन के अंतिम दौर में कार्लसन ने विदित गुजराती के खिलाफ ड्रॉ खेला। भारत के युवा खिलाड़ी प्रज्ञानंद छह अंक से दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने अपनी पहली तीन बाजियां गंवाने के बाद शानदार वापसी कर लगातार छह जीत दर्ज कीं। एरिगेसी और रूस के दानिल डुबोव 5.5 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। 

महिला वर्ग में लैग्नो ने सात अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने पांच जीत और चार ड्रॉ खेले। उन्हें एक भी बाजी में हार नहीं मिली। वैलेंटिना गुनिना उनसे एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रैपिड चैंपियन एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना पांच अंक से तीसरे स्थान पर हैं। गोर्याचकिना ने लगातार तीन जीत के साथ शानदार शुरुआत की, लेकिन बाकी छह मैच में केवल चार ड्रॉ ही हासिल कर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें