आठ बार के वर्ल्ड चैंपियन पंकज आडवाणी और आदित्य मेहता छह से 13 मई तक खार जिमखाना स्नूकर मास्टर्स टूर्नामेंट में भाग लेंगे।
इस टूर्नामेंट में ब्रिटेन के शीर्ष चार पेशेवर और चार भारतीय अमैच्योर आडवाणी, मेहता, यासिन मर्चेंट और एक वाइल्ड कार्डधारी भाग लेंगे। भारत के चार शहरों चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता और पुणे में 16 क्वालीफायर आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट की इनामी राशि पांच लाख रुपये है।