फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ए. स्क्वैश के सेमीफाइनल में

Fri, 22 Feb 2013 11:42 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने दक्षिण कोरिया के सोल में खेली जा रही 16वीं एशियाई जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में लड़के और लड़कियों दोनों वर्गो के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय लड़कों ने क्वार्टर फाइनल में ईरान को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


भारत के लिए महेश मांगोनकर, कुश कुमार और दीपक मिश्रा ने अपने-अपने मुकाबले जीते। भारत का सेमीफाइनल में हांगकांग के साथ मुकाबला होगा। भारतीय लड़कियों ने जापान को 3-0 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। अनाका अलंकामोनी, अपराजिता बालामुरूकन और लक्ष्या राघवेंद्र ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें