फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Achsel Tournament: 16 साल की अवनी ने स्वीडन में जीता गोल्फ टूर्नामेंट, ऐसा करने वाली तीसरी भारतीय महिला गोल्फर

Sun, 27 Aug 2023 02:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हूर

सार

अवनी ने इस साल मनीला में क्वीन सिरकिट कप जीता था। वह सितंबर में चीन में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय गोल्फ टीम में हिस्सा लेंगी और प्रतियोगिता में भाग लेने वालीं सबसे युवा भारतीय गोल्फर बनेंगी।
विज्ञापन
अवनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलह साल की गोल्फर अवनी ने लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) एसेस सीरीज में ऐशसेल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। वह एलईटी एसेस सीरीज में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय और यूरोप में खिताब जीतने वालीं तीसरी भारतीय महिला हो गईं। उनसे पहले इस सत्र में अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने मुख्य लेडीज यूरोपियन टूर में खिताब जीता था। 
विज्ञापन


अवनी ने इस साल मनीला में क्वीन सिरकिट कप जीता था। वह सितंबर में चीन में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय गोल्फ टीम में हिस्सा लेंगी और प्रतियोगिता में भाग लेने वालीं सबसे युवा भारतीय गोल्फर बनेंगी। अवनी ने फाइनल में अंतिम सात होल में बर्डी और ईगल के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। पहले दो राउंड में उन्होंने 72-71 का स्कोर किया था। हालांकि फाइनल में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले और चौथे होल पर वह अच्छा नहीं कर पाई थी लेकिन पांचवें और आठवें होल पर उन्होंने बर्डी लगाई। उन्होंने 12 और 13वें होल्ड पर लगातार दो बर्डी लगाई और फिर 14 वें होल पर बर्डी के साथ बढ़त पुख्ता कर ली। 17वें होल पर फिर बर्डी के साथ खिताब सुरक्षित कर लिया। इससे पहले भारत की अश्मिता सतीश (74-76) और विद्यात्री (80-74) कट हासिल नहीं कर सकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें