फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: समापन समारोह से कुछ घंटे पहले एफिल टॉवर पर चढ़ा एक शख्स, उसे खाली कराया गया, जानें पूरा मामला

Sun, 11 Aug 2024 08:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

26 जुलाई से शुरू हुए पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सात रिजर्व सहित 117 खिलाड़ियों को भारतीय दल में भेजा था। वहीं, इनके साथ 140 सहायक कर्मचारी और अधिकारी भी भारतीय दल के साथ गए थे। 
विज्ञापन
एफिल टॉवर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक व्यक्ति को रविवार को ओलंपिक समापन समारोह से कुछ घंटे पहले पेरिस के ऐतिहासिक एफिल टॉवर पर चढ़ते देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने टॉवर को खाली करा दिया। पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह आज देर रात शुरू होगा। भारत के लिए पेरिस ओलंपिक मिलेजुले नतीजे लेकर आया। भारत ने छह पदक जरूर जीते, लेकिन इनमें पांच कांस्य और एक रजत शामिल है।
विज्ञापन

दरअसल, पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह से कुछ घंटे पहले एक व्यक्ति को बिना शर्ट पहने दोपहर में 330 मीटर (1,083 फीट) ऊंचे टॉवर पर चढ़ते देखा गया। यह स्पष्ट नहीं है कि उसने अपनी चढ़ाई कहां से शुरू की, लेकिन उसे टॉवर के दूसरे हिस्से में लगे ‘ओलंपिक रिंग्स’ के ठीक ऊपर देखा गया। समापन समारोह रात नौ बजे से आइफिल टॉवर से काफी दूर सेंट डेनिस में स्टेड डी फ्रांस में शुरू होना है।

पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में मनु भाकर के साथ भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश भारत के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। आईओए ने अपने बयान में कहा, 'पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर के साथ संयुक्त ध्वजवाहक के रूप में हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को नियुक्त करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ को खुशी हो रही है।'
विज्ञापन

26 जुलाई से शुरू हुए पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सात रिजर्व सहित 117 खिलाड़ियों को भारतीय दल में भेजा था। वहीं, इनके साथ 140 सहायक कर्मचारी और अधिकारी भी भारतीय दल के साथ गए थे। भारत को पहला पदक कांस्य के रूप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर ने दिलाया। इसके बाद मनु ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इसके बाद स्वप्निल कुसाने ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य, भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य और कुश्ती में पहलवान अमन सहरावत ने कांस्य पदक जीता। वहीं, भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें