फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोपिंग ने किया भारत को शर्मसार, 500 एथलीट डोप में हुए फेल

Mon, 16 Dec 2013 02:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही सरकार एथलीटों को प्रतिबंधित दवाओं की सेवन से रोकने के लिए लाख उपाय कर ले लेकिन खिलाड़ी भी हैं कि इसका सेवन करने से खुद को नहीं रोक रहे। यही कारण है कि पिछले करीब पांच सालों में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) द्वारा किए गए टेस्ट में लगभग 500 एथलीट विफल पाए गए हैं।
विज्ञापन


यह चौंकाने वाला आंकड़ा जनवरी 2009 से जुलाई 2013 के बीच का है जिसका खुलासा सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है। इसमें सबसे अधिक संख्या ट्रैक एंड फील्ड के एथलीटों की है जबकि दूसरे स्थान पर वेटलिफ्टर हैं।

नाडा ने आरटीआई के अपने जवाब में कहा, "नाडा जनवरी 2009 में अस्तित्व में आया। जहां तक डोप टेस्ट की बात है तो 500 खिलाड़ियों को जुलाई 2013 तक एंटी डोपिंग नियम के उल्लंघन का दोषी पाया गया जिसमें एंटी डोपिंग डिसिपिलिनरी पैनल (एडीडीपी) द्वारा 423 खिलाड़ियों को दंडित किया गया।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "नियम तोड़ने में सबसे आगे ट्रैक एंड फील्ड के एथलीट हैं। नाडा ने जनवरी 2009 से जुलाई 2013 तक कुल 14,684 एथलीटों के सैंपल लिए। पिछले तीन सालों में 9898 एथलीटों का डोप टेस्ट हुआ है। इनमें सबसे अधिक ट्रैक एंडी फील्ड के 113 एथलीट दोषी पाए गए जबकि 92 के साथ वेटलिफ्टर दूसरे स्थान पर हैं।"

इस साल अगस्त में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) ने भी खुलासा किया था कि रूस (44) के बाद भारत (43) में सर्वाधिक एथलीट डोप के कारण प्रतिबंधित किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें