फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मुक्केबाजी में छाए भारतीय, रचा इतिहास

Wed, 23 Oct 2013 12:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलमाटी (कजाखस्तान) में खेली जा रही विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रखा और तीन मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन


इस तरह कुल पांच भारतीय मुक्केबाज अंतिम आठ में पहुंच चुके हैं। चैंपियनशिप में यह पहला मौका है जब पांच भारतीय मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। यह प्रदर्शन तब है जब भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह दूसरे ही दौर में हारकर बाहर हो चुके थे। 

इससे पहले 2011 में अजरबैजान में हुई चैंपियनशिप में चार भारतीय मुक्केबाजों ने अंतिम आठ में प्रवेश किया था।

विकास मलिक (60 किग्रा), सुमित सांगवान (81 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले शिवा थापा (56 किग्रा) और मनोज कुमार (64 किग्रा) पहले ही अंतिम आठ में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें