फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में 28 साल बाद पदक पक्का

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User अमर उजाला/इंचियोन
विज्ञापन
विज्ञापन

28 साल पहले भारतीय बैडमिंटन टीम ने इसी दक्षिण कोरियाई देश की राजधानी सियोल में पदक जीता था। अब इसी देश में 1986 की सफलता महिला शटलर दोहराने जा रही हैं। भारत ने थाईलैंड को 3-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। कोच विमल कुमार के साथ आईं साइना नेहवाल ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रत्चानोक इंतेनॉन को 21-15, 17-21, 21-18 को तीन गेमों हराया।

विज्ञापन


यह बिल्कुल बदला नजारा था। साइना के साथ कोच की जिम्मेदारी निभाते गोपीचंद नजर आते थे। आज भी नेशनल कोच होने के नाते गोपी साइना के साथ आए लेकिन निर्देश उनके साथ बैठे विमल कुमार दे रहे थे। गोपी ने सिर्फ उनका साथ दिया।

पीवी सिंधू ने बी पोर्नटिप को 21-15, 21-13 से हराकर 2-0 की बढ़त दिलाई। लेकिन थाईलैंड ने 2-2 की बराबरी कर ली। अंतिम डबल्स में अश्वनी पोनप्पा-पीवी सिंधू ने टी सापसीरी और टी साराली की जोड़ी को 21-16, 21-17 से हराया। इससे पहले महिलाओं ने प्री क्वार्टर फाइनल में मकाओ को 3-0 से हराया जबकि पुरुषों को कोरिया के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें