फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक पैंथर्स और यू मुंबई के बीच मुकबला ड्रॉ रहा

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजबान पिंक पैंथर्स और यू मुंबई के बीच प्रो कबड्डी लीग के एक महत्वपूर्ण मैच में शुक्रवार को मुकाबला 31–31 के साथ ड्रॉ रहा। दोनों ही टीमें अंक तालिका में शीर्ष स्थान के लिए संघषर्रत थीं लेकिन पिंक पैंथर्स 43 अंक के साथ शीर्ष पर बनी रही जबकि मुंबई की टीम 41 अंक के साथ उसके नीचे बनी हुई है। वहीं, तेल्गु टाइटंस ने बंगाल वारियर्स के साथ 34-34 से ड्रा खेल प्रो कबड्डी लीग में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
विज्ञापन

पिंक पैंथर्स को पिछले मैच में यू मुंबई के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। यहां सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में मेजबान ने मुंबई पर मजबूत बढ़त बनाई, लेकिन अंतिम मिनटों में उसकी गलतियां भारी पड़ गई और मेहमान टीम मुकाबला ड्रॉ कराने में सफल रही।
बंगलूरू बुल्स पर जीत से उत्साहित मेजबान पैंथर्स ने पहले हाफ में 17-15 से बढ़त बना ली थी। एक समय स्कोर 16-12 से पैंथर्स के पक्ष में था। जयपुर ने इस दौरान यू मुंबई को ऑलआउट कर अतिरिक्त अंक भी जुटाए। लेकिन फिर मुंबई ने बेहतरीन वापसी कर अंतिम मिनटों में मेजबान को ऑलआउट कर स्कोर 15-17 कर दिया। दूसरे हाफ में दोनों की टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। जसवीर की वापसी से पैंथर्स टीम फिर से फ्रंट फुट पर आ गई, लेकिन मुंबई ने भी हार नहीं मानी और स्कोर 24-29 पहुंचा दिया। पैंथर्स के राजेश नरवाल को यू मुंबई के कप्तान अनूप कुमार ने पकड़ कर तीन अंक जुटा स्कोर 28-30 कर लिया। एक समय स्कोर 30-29 हो गया, लेकिन अंतिम मिनटों में रान सिंह को पकड़ मुंबई ने स्कोर 30-30 से बराबर कर लिया। इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला 31-31 से बराबर पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें