मानवीय साहस और जज्बे की प्रतिमूर्ति बन चुके 101 वर्षीय फौजा सिंह रविवार को होने जा रही मुंबई मैराथन के सीनियर सिटीजन वर्ग में हिस्सा लेंगे। जबकि इथोपिया और केन्या के लंबी दूरी के धावक एक बार फिर तीन लाख 50 हजार डॉलर की इस दौड़ में अपना दबदबा साबित करेंगे।
केन्या और इथोपिया के धावकों ने एक दो मौकों को छोड़कर मुंबई मैराथन में खिताबों पर हाथ साफ किया है। पुरुषों को दो घंटे 9.54 मिनट का कोर्स रिकॉर्ड इथोपिया के गिर्मा असेफा के नाम है, जिन्होंने यह रिकॉर्ड दो वर्ष पहले बनाया था। फौजा सीनियर सिटीजन के 4.3 किलोमीटर वर्ग में हिस्सा लेंगे।