फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा गर्दन में दर्द रहता है तो करें ये आसन

Mon, 01 Apr 2013 10:21 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर कंप्यूटर के आगे काम करने या फिर गलत तरीके से बैठने की आदत कई बार आपकी गर्दन में दर्द की वजह बन जाती है। लगातार रहने वाले गर्दन के दर्द को दूर करने के लिए ग्रीवा संचालन योग बेहतरीन आसन है। यह करने में भी आसान है और दर्द से तुरंत आराम भी पहुंचाता है।
विज्ञापन


कैसे करें आसन
- सबसे पहले सुखासन या पद्मासन में सीधा बैठ जाएं।
- गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए गर्दन को झुकाएं और ठुड्डी से छाती छूने का प्रयास करें।
- अब सांस सिर को वापस सीधा रखें।
- सांस भरते हुए सिर पीछे की ओर ले जाएं और कुछ सेकंड के बाद सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में सिर रखें।
- इसी तरह सांस भरते हुए दाईं ओर गर्दन घुमाएं, फिर सांस छोड़ते हुए वापस सीधी गर्दन कर लें।
- इसी तरह दाईं ओर सांस भरें और कुछ सेकंड बाद सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
- अब इसी प्रक्रिया को कम से कम 5-6 बार करें।

सावधानी
इस आसन को स्पोंडलाइटिस व हाई बीपी के मरीज डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें