फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोले बनाने हैं तो रोज करें ये आसन

Tue, 23 Jul 2013 05:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की तरह डोले बनाने के लिए अगर आप जिम में घंटों पसीना नहीं बहाना चाहते या फिर जिम ही आपके बजट से ऊपर है तो निराश होने वाली बात नहीं है, योग की मदद से भी आप मसल्स बना सकते हैं।
विज्ञापन


जानिए ऐसे योगासनों के बारे में, जिन्हें अगर आप नियमित तौर पर करेंगे तो मसल्स मजबूत होंगी और डोले बनाने में आसानी होगी।

गरुणासन
गरुणासन से न सिर्फ बाजुओं की मांसपेशियां मजबूत होती हैं बल्कि शरीर का बैलेंस भी बना रहता है। इसे करने की सही प्रक्रिया इस प्रकार हैः

- सीधा खड़े हो जाएं।
- अब दाएं घुटने को मोड़ लें और दाहिनी जांघ पर बाईं जांघ रखें।
- बाएं पैर को दाएं पैर पर पूरी तरह आधारित कर लें जिससे बाएं पैर का अंगूठा दाएं पैर के पिछले हिस्से को छुए।
- अब दाई कोहनी को बाईं कोहनी पर रखकर नमस्कार की मुद्रा में हथेलियां रखें।
- बाजुओं और कंधों को सीधा रखें। साथ ही घुटनों को भी बहुत मुड़ने न दें।
- पूरी प्रक्रिया के दौरान सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
- अब सिर, कंधा और कमर को एक सीध में रखते हुए सांस खींचें।
- सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में धीरे-धीरे आ जाएं।
- इसी प्रक्रिया को बायां घुटना मोड़कर दोबारा करें।

सूर्य नमस्कार
रोज सूर्य नमस्कार का अभ्यास आपके बाजुओ के लिए किसी भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज से कम नहीं है। इसके अलावा यह शरीर को मजबूत बनाता है और प्रतिरोधी क्षमता को भी बढ़ाता है।

सूर्य नमस्कार की सही विधि जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भुजंगासन
भुजंगासन न सिर्फ आपके बाजुओं को बल देता है और डोले बनाने में आपकी मदद करता है बल्कि यह पेट की चर्बी घटाता है और रीढ़ की हड्डी ठीक रखता है। इसे करने की आसान विधि इस प्रकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं।
- दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें।
- अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़े।
- अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं।
- शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें।
- कुछ सैकेंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें