दिन भर काम के दौरान आप अगर बहुत जल्दी थक जाते हैं तो खानपान ठीक रखने के साथ-साथ योगासन भी आपके लिए मददगार हो सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इन तीन योगसनों को अपने वर्कआउट का हिस्सा बना लेंगे तो पूरे दिन तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार के दौरान 12 आसनों की मदद से न सिर्फ आप अपनी श्वास पर नियंत्रण करते हैं बल्कि यह आपके शरीर के रक्त संचार को तेज करता है और आपको ऊर्जावान बनाए रखता है।
सूर्य नमस्कार को सही तरीके से करने की विधि जानने के लिए यहां क्लिक करें।
उष्ट्रासन
उष्ट्रासन से न सिर्फ कमर और शरीर के निचले हिस्से का दर्द मजबूत होता है बल्कि फेफड़ों के लिए भी अच्छा व्यायाम है। इससे फेफड़े अच्छी तरह पंप करते हैं जिससे शरीर में ऑक्सीजन का संचार अच्छी तरहा होता है।
इसे करने के लिए पहले घुटनों के बल बैठें। फिर घुटनों के बल शरीर को साधा करके खड़े होने की कोशिश करें।
दोनों हाथों से पैरों की एड़ियां छूने की कोशिश करें। 20 सेकेंड बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
त्रिकोणासन
इस आसन से न सिर्फ शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है बल्कि शरीर मजबूत भी बनता है।
इसे करने के लिए दोनों पैरों के बीच मे गैप देते हुए सीधा खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को कंधों के समानांतर उठाएं।
अब दाहिने हाथ को दाहिने पैर के पंजों से छूने की कोशिश करें और फिर सीधे हो जाएं। सिर को ऊपर की ओर उठाएं। यही प्रक्रिया बाएं हाथ और बाएं पैर के पंजों से दोहराएं।