फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेशियल योग करें और 'अंकल' दिखने से बचें

Sat, 16 Mar 2013 06:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
काम का स्ट्रेस हो या रोजमर्रा के टेंशन, चेहरे पर गहराती झुर्रियां आपको कम उम्र में ही हम उम्र लोगों के लिए 'अंकल' बनाने में काफी हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अपने चेहरे को झुर्रियों से बचाने और लंबे समय तक युवा दिखने के लिए एंटी रिंकल्स फेशियल योग आपके लिए बहुत मददगार हो सकता है।

लॉयन फेस योग
लॉयन फेस ऐस योगासन है जो आपके चेहरे के कसाव को लंबे समय तक बरकरार रख सकता है। धीरे-धीरे सांस रोकें, अपनी जीभ बाहर करें और आंखों को पूरी तरह खोलें।

जीभ को जितना बाहर की ओर खींच सकते हैं उतना निकालें। इससे चेहरे का रक्त प्रवाह बढ़ेगा और त्वचा में कसाव होगा।

आंखों के आसपास के लिए
आंखों के आसपास झुर्रियां चेहरे का पूरा लुक ही चेंज कर देती हैं। इन्हें हटाने के लिए शीशे के सामने बैठ जाएं। अब दोनों भौंहों के बीच दोनों हाथों की तर्जनी (इन्डेक्स) उंगली को रखें।

अगले स्टेप में आंखें बंद करें और गहरी सांस लेते हुए उंगलियों को भौंहों पर फिराएं। 3-4 बार इस प्रक्रिया के बाद उंगली से आंखों के नीचे के भाग पर नीचे से ऊपर की ओर हल्की मसाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


माथे की झुर्रियों के लिए
माथे पर झुरियों जल्दी न हों इसके लिए यह योग बहुत फायदेमंद है। अपनी भौंहों को जितना ऊपर उठा सकते हैं उठाएं।

अब उंगलियों को भौंहो के ऊपर रखें और हल्के हाथ से भौहों से ऊपर की ओर मसाज करें।

गुब्बारा फुलाएं
गुब्बारा फुलाने से न सिर्फ चेहरे बल्कि फेफड़ों की भी अच्छी एक्सरसाइज होती है। इससे गालों की झुर्रियां दूर होती हैं और चेहरे की त्वचा का कसाव बरकरार रहता है।

ये बेहद आसन फेशियल योग अगर आप रोज ट्राइ करेंगे तो यकीनन लंबे समय तक युवा दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें