फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थायरॉइड के मरीजों के लिए फायदेमंद है यह आसन

Fri, 03 Jan 2014 10:59 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
थायरॉइड पर नियंत्रण के लिए अक्सर डॉक्टर कसरत या शारीरिक श्रम की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर इसपर नियंत्रण के लिए आप किसी कारगर उपाय की तलाश में है तो सर्वांगासन के नियमित अभ्यास से आपको मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


इस आसन से थायरॉइड ग्लैंड नियंत्रित होता है और शरीर के पाचन से लेकर रीढ़ की हड्डी तक की क्रियाएं सुचारू होती हैं।

सर्वांगासन की विधि
- जमीन पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
- अब घुटने मौड़ते हुए दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और हथेलियों से कमर को सहारा दें।
- धीरे-धीरे पंजों को ऊपर की ओर ले जाएं जिससे पैरों का भार आपकी कोहनी और हथेली पर पड़े।
- कुछ क्षण इस अवस्था में रहने का बाद पैरों को नीचे लाएं और सामान्य मुद्रा में लेट जाएं।
- कुछ देर शवासन में रहें और फिर सामान्य हो जौएं।

ध्यान रखें
गर्दन  और रीढ़ की हड्डी पर अगर चोट है या फिर हाई बीपी है तो यह आसन न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें