फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएगा यह आसन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीरियड्स के दौरान पेट व कमर में दर्द और क्रैंप महिलाओं के बीच बेहद आम समस्या है। ऐसे में बार-बार पेनकिलर खाने के बजाय प्राकृतिक तौर पर भी दर्द से छुटकारा संभव है।
विज्ञापन


जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान क्रैंप व दर्द की समस्या अधिक होती है, उनके लिए मत्स्यासन का नियमित अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। जानें इसकी सही विधि।

जानें इसकी सही वि‌धि

मत्स्यासन के लिए पहले पद्मासन में बैठ जाएं।
अब शरीर के अग्रभाग को नीचे लाएं और जमीन पर इसी मुद्रा में सीधा लेटें।
दोनों हाथों को नितंबों के पास सीधा रखें।
अब सांस खींचे और कुहनी पर टेक देकर कमर से ऊपर के हिस्से को ऊपर उठाएं।
दोनों हाथों को सीधा करें और जांघ पर रखें।
अब दाएं पैर के अंगूठे को बाएं हाथ से और बाएं पैर के अंगूठे को दाएं हाथ से पकड़ें।
कुछ क्षण बाद छोड़ दें और शरीर को नीचे लाएं।
विज्ञापन

ध्यान रखें

इस आसन को करते वक्त गर्दन और सिर को संभालें जिससे चोट न लगे। छाती में दर्द हो तो इसे न ही करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें