फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट पर जमी चर्बी कम करेगा यह चमत्कारी आसन

विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने और पेट की चर्बी से छुटकारे के लिए अगर आप किसी प्रभावी उपाय की तलाश में है तो यह आसन आपके लिए मददगार हो सकता है।
विज्ञापन


हलासन ऐसा योगासन है जो न केवल पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है बल्कि मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है और इसका नियमित अभ्यास शरीर को सुदृढ़ करता है।

इस आसन का नाम हलासन इसलिए है क्योंकि इसे करते वक्त शरीर की मुद्रा हल जैसी प्रतीत होती है।

फायदे और नुकसान

इस आसन के नियमित अभ्यास से वजन घटता है, शरीर मजबूत होता है और शरीर के कुछ खास अंग सुडौल होते हैं। यह हिप्स और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और जांघों से अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद करता है।

लंबे समय तक गलत पोश्चर में बैठने वाले लोगों के लिए भी इसका अभ्यास फायदेमंद है।

ध्यान रखें कि अगर आप लिवर और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या, तनाव, डायरिया, पीरियड और गर्दन में चोट की स्थिति में इसका अभ्यास न करें।
विज्ञापन

हलासन की सही विधि

इसे करने के लिए पीठ के बल जमीन पर सीधे लेट जाएं।

दोनों हाथों को किनारे रखें और उनकी सहायता से हिप्स और पैरों को ऊपर उठाएं। सहायता के लिए दोनों हाथों को हिप्स से टिकाएं।

अब दोनों पैरों से माथे के नीचे की जमीन छूने की कोश‌िश करें। इस दौरान गहरी सांस लें और पैरों को फिर सांस छोड़ते हुए सीधा करें। धीरे-धीरे पैरों को जमीन पर लाएं और सीधे लेट जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें