दिन भर दफ्तर में बैठे-बैठे अगर आप अपनी तोंद बढ़ती हुई महसूस कर रहे हैं तो रोजाना उत्कटासन का अभ्यास करना शुरू कर दें। उत्कटासन का अभ्यास पेट की चर्ही कम करता हौ और जांघों को मजबूत बनाता है।
इसके अलावा, इस आसन के नियमित अभ्यास से कमर दर्द का समस्या और गलत पोश्चर से होने वाली दिक्कतें भी दूर होती हैं।
नियमित तौर पर इस आसन के अभ्यास से ध्यान केंद्रित करने में भी आसानी होती है और शरीर शेप में रहता है।
अगर आपको घुटने या बैक से जुड़ी कोई दिक्कत हैं तो इस आसन का अभायस न करें। सिरदर्द और अनिद्रा के मरीजों को भी इस आसन से दूर रहने के लिए कहा जाता है।