फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों की थकान मिटाएगा यह आसन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर कंप्यूटर पर काम करने के कारण अगर आपकी आंखों में थकान हो जाती है तो इसे दूर करने के लिए अकर्ण आसन बहुत मददगार है।
विज्ञापन


जानिए, इस आसन के फायदे और सही विधि के बारे में।
Trending Videos

अकर्ण धनुरासन के फायदे

इस आसन की मदद से आंखों की थकान दूर होती है और नजर मजबूत होती है। इसके अलावा, यह कंधे, बाजू और कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। दमा और ब्रोंकाइटिस के मरीजों के लिए यह फायदेमंद है।

विज्ञापन

जानें इसकी सही विधि

- दोनों पैरों के बीच में गैप रखकर सीधे खड़े हो जाएं। दाएं पैर को आगे बढ़ाएं।
- अब बाईं ओर सिर मोड़े और शरीर का अग्रभाग सामने की ओर रखें।
- बाएं हाथ को बाईं ओर ही कंधों के समानांतर उठाएं और अंगूठा ऊपर करके मुट्ठी बांध लें।
- अब अंगूठे की सीध में कोई विषय केंद्रित करें।
- अब दाएं हाथ को ऊपर उठाएं और बाएं हाथ की तरह मुट्ठी बांधकर उसके समीप लाएं।
- अब दाएं हाथ को उस तरह खींचें जैसे बाण छोड़ने के लिए धनुष से हाथ खींचते हैं यानी दाएं हाथ को दाएं कान के नींचे लाएं।
- फिर हाथ को उसी तरह से वापस ले जाएं।
- इस प्रक्रिया को तीन बार दोनों हाथों से दोहराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें