फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़े सीने की चाहत है तो रोज करें यह आसन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौड़ी छाती और मजबूत शरीर भला किस पुरुष की चाहत नहीं होगी। अगर आप भी चौड़े सीने वाला माचो लुक चाहते हैं तो इसके लिए वीरभद्रासन का नियमित अभ्यास फायदेमंद होगा।
विज्ञापन


इस आसन के अभ्यास से सीना चौड़ा होता है, जोड़ मजबूत होते हैं, मासपेशियों, फेफड़ों, कंधों और ग्रॉइन की स्ट्रेचिंग होती है। पुरुषों के लिए इस आसन का नियमित अभ्यास फायदेमंद है। जानें इसकी आसान विधि।

वीरभद्रासन की विधि

इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों के बीच में थोड़ा गैप रखें।
अब सांस खींचते हुए दोनों हाथों को जोड़कर ऊपर आकाश की ओर ले जाएं।
अब बाएं पैर को आगे आगे बढ़ाएं और दाएं पैर को 45 से 60 डिग्री का कोण बनाते हुए पीछे ले जाएं।
शरीर को अच्छी तरह स्ट्रेच और कोशिश करें कि छाती छत की ओर उठे।
(वैकल्पिक) चाहें तो धीरे-धीरे दाएं दाएं पैर को उठाएं और सिर व हाथ को नीचे सामने की ओर लाएं जिससे हाथ और दाएं पैर में 180 डिग्री का कोण बन सके।
अब सामान्य अवस्था में आ जाएं।
अस आसन को दाएं पैर को बढ़ाकर दोहराएं।
विज्ञापन

ध्यान रखें

अगर आपको स्लिप डिस्क या जोड़ों के दर्द की समस्या है तो इसे न करें। किसी तरह की शारीरिक समस्या है तो डॉक्टरी सलाह के बाद ही इस आसन को करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें