घर में रखी जाने वाली सभी चीजों का ताल्लुक हमारी जिदंगी से भी होता है। अगर कोई चीज गलत जगह और गलत समय पर रखी गई है तो उसका प्रभाव जिंदगी में नकारात्मक पड़ता है। जिसका मालूम तक नहीं चलता।
इन दिनों अधिकतर घरो में फव्वारा देखने को मिल जाता है। कही पर बड़ी साइज में बनवा लिया जाता है तो कुछ बाजार से ही खरीद लाते हैं। हालांकि घर में फव्वारे को अच्छी जगह लगने वाले स्थान पर ही रख दिया है। लेकिन क्या आप जानते है कि फव्वारे को गलत जगह पर रखने के कारण आपके घर की सुख शांति छिन सकती है। फव्वारे को भी सही समय और सही दिशा में रखने पर ही फलदायक होता है।