माना जाता है कि घर में खुशहाली आने का रास्ता घर का मुख्य दरवाजा होता है। लेकिन अगर आपके घर में लंबे समय से नकारात्मक एनर्जी का ही राज हैं, तो एक बार अपने घर के मुख्य दरवाजे पर नजर डालें। कहीं आपने वहां वास्तु के विपरीत तो कुछ सामान नहीें रख दिया।
- मुख्य दरवाजे पर कोई भी ऐसी चीज को ना रखें, जिससे दरवाजा खोलने में मुश्किल हो। जिस घर का दरवाजा पूरा नहीं खुलता या फिर खुलने में रूकावट होती हैं। उस घर के आर्थिक समस्या बनी रहती हैं। इसीलिए अपने घर के मुख्य गेट को बाधारहित और साफ रखें।
- अधिकांश लोग घर को सजाने के लिए मुख्य दरवाजे पर केक्ट्स जैसे कांटेदार पौधे को लगा लेते हैं। वास्तु के अनुसार इससे नकारात्क एनर्जी आती हैं। सकारात्मक एनर्जी के लिए फूलों को लगाए।
- कड़ेदान की बदबू घर में ना फैले, इसीलिए अधिकतर लोग कूड़ेदान को घर के मुख्य दरवाजे पर ही रख देते हैं। जबकि कूड़ेदान को घर के दक्षिण- पश्चिम जोन में रखें।
- घर के मुख्य दरवाजे के सामने आइना ना लगाएं। इससे सकारात्मक एनर्जी घर से बाहर चली जाती है। अगर कांच लगाना ही है तो इस प्रकार लगाए कि मुख्य दरवाजे से आने वाली एनर्जी कांच से टकराकर घर में फैले जाएं।