हर कोई अपने जन्मदिन को खास बनाना चाहता हैं और इसे खास बनाने के चक्कर में कई बार ऐसी भी गलती कर बैठते हैं, जिसका नुकसान बाद में भुगतना पड़ता हैं। ज्योतिषशास्त्र में जन्मदिन वाले दिन अनजानें में होने वाली गलतियों को बताया गया हैं। जिसे करने से ग्रह गलत असर डालते हैं।
- अक्सर जन्मदिन पर अलग दिखने के चक्कर में हेयरकट आदि करवाते हैं। जबकि उस दिन बाल व नाखून काटने से बचना चाहिए। नहीं तो उम्र पर असर पड़ेगा।
- जन्मदिन की पार्टी में इन दिनों एल्कोहल का उपयोग होना आम हो गया है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र में सही नहीं माना गया है। जन्मदिन पर एल्कोहल पर उपयोग करने से शनि शत्रु बन जाता है।
- नॉनवेज का सेवन करके जन्मदिन का जश्न ना मनाए। ऐसा करने से शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।
- भूलकर भी अपने जन्मदिन पर किसी का अपमान ना करें और अगर आपके दरवाजे पर कोई भी आता है तो उसे खाना जरूर खिलाएं। फिर चाहे वो भिखारी ही क्यों ना हों।
- जन्मदिन पर किसी साधु संत का घर पर आने पर उन्हें दक्षिणा देना ना भूलें।
- वैसे तो माना जाता है कि अगर आप नए साल में किसी से विवाद करते है तो पूरा साल आपका विवादों में ही गुजरता हैं। लेकिन ऐसा नहीें हैं। अगर आप जन्मदिन पर किसी से विवाद करते है तो पूरा वर्ष आपका खराब ही गुजरेगा। इसीलिए उस दिन इन सबसे बचकर रहें।