फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता ने जहां दी थी अग्नि परीक्षा वहीं बनेगा उनका मंदिर

Thu, 30 May 2013 03:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीता को रावण से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान राम ने रावण से युद्ध किया और मृत्युदंड दिया। भगवान राम जानते थे कि सीता पवित्र है इसके बावजूद भी राम ने दुनिया के सामने सीता की पवित्रता साबित करने के लिए उनसे अग्नि परीक्षा ली। रामायण में वर्णित कथा के अनुसार अयोध्या वापस लौटते समय बानरों एवं जनसमुदाय के सामने राम ने सीता से अग्नि कुण्ड के बीच से चलकर आने के लिए कहा।
विज्ञापन


पतिव्रत धर्म के कारण सीता अग्निकुण्ड को पार कर गयी और उनका बाल भी बांका नहीं हुआ। इसके बाद राम जी सीता के लेकर अयोध्या लौट आए। यह घटना श्रीलंका में हुई थी। काफी समय से श्रीलंका में देवी सीता का मंदिर बनने की बात चल रही थी। यह मामला भारत सरकार की अनुमति के कारण अटका हुआ था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पन्ना जिले के गुनौर में आयोजित अन्त्योदय मेले के समापन अवसर पर बताया कि जिस स्थान पर देवी सीता को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी, उस स्थान पर सीता का भव्य मंदिर बनवाया जाएगा।
विज्ञापन


भारत सरकार ने इसके लिए हामी भर दी है। श्रीलंका सरकार से इसके लिए पहले ही इजाजत मिल चुकी है। जल्दी ही इस स्थान पर देवी सीता के दर्शन प्राप्त हो सकेंगे। इस कार्य के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से अभी एक करोड़ रूपये निर्धारित किये गये हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें