भगवान का नाम लेने से मन शांत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
- फोटो : freepik
पुरानी बातों को छोड़ दें
नीम करोली बाबा का मानना था कि यदि जीवन में आगे बढ़ना है, तो बीती बातों का बोझ छोड़ना बेहद जरूरी है। अतीत में उलझकर कोई भी व्यक्ति अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकता। इसलिए जो हो चुका है, उसे भूलकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है।
ईश्वर की भक्ति करें
बाबा के अनुसार, सच्चे मन से ईश्वर का स्मरण करने वाला व्यक्ति किसी भी बड़ी परेशानी से सुरक्षित रहता है। भगवान का नाम लेने से मन शांत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
शांत मन ही सही निर्णय लेने में मदद करता है।
- फोटो : Adobe Stock
मन को शांत और स्थिर रखें
नीम करोली बाबा हमेशा मन की स्थिरता पर जोर देते थे। उनका कहना था कि जब तक मन शांत नहीं होगा, तब तक कोई भी काम सही ढंग से नहीं हो पाएगा। शांत मन ही सही निर्णय लेने में मदद करता है।
सत्य का साथ न छोड़ें
बाबा के मुताबिक, जो भी इंसान सच का साथ देता है, उसके जीवन में किसी भी प्रकार की बड़ी कठिनाई टिक नहीं पाती। सत्य का मार्ग कठिन जरूर हो सकता है, लेकिन अंत में वही विजय दिलाता है।
विश्वास मन को शक्ति देता है और जीवन की राहें आसान बनाता है।
- फोटो : Adobe Stock
सबके साथ प्रेम से व्यवहार करें
बाबा प्रेम और सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानते थे। वे कहते थे कि जब आप दूसरों से प्रेम करते हैं और सहानुभूति रखते हैं, तो ईश्वर भी आपकी हर परेशानी को दूर करने में मदद करता है।
ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें
नीम करोली बाबा का विश्वास था कि परमात्मा पर दृढ़ भरोसा रखने वाला व्यक्ति जल्दी ही सफलता हासिल कर लेता है। विश्वास मन को शक्ति देता है और जीवन की राहें आसान बनाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।