फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीख: अपेक्षाएं ही बनती है निराशा का कारण

Tue, 24 Sep 2019 11:47 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
life of brain
विज्ञापन

कोई व्यक्ति किसी से नफरत करता है तो उसके पीछे क्रोध या अहंकार की भावना शामिल होता है। एक हाथ से कभी भी ताली नहीं बजाई जा सकती है। नफरत के लिए आपका व्यवहार जिम्मेदार होता है। क्रोध में अक्सर इंसान यह भूल जाता हैं कि वो किस आवाज में सामने वाले से बात कर रहे हैं। हो सकता है आपने कभी अपने परिवार को दुख या कष्ट पहुंचाया हो। लेकिन जिस व्यक्ति ने भी उस क्रोध को सहा होगा वह कभी भी उस घटना को नहीं भूल पाता है। 

विज्ञापन

 
क्रोध में कह गए शब्दों को भुलाना आसान नहीं होता है। जिन लोगों से आप प्रेम करते है, जिनके साथ रहने से आपको ख़ुशी मिलती है, अक्सर उन्हीं पर हम गुस्सा भी करते है। ऐसे में हो सकता है आपके परिवार वाले आपको उसी व्यवहार की वजह से माफ ना कर पा रहे हों। हम जिनके साथ संबंधों में होते हैं, उनसे हमारी अपेक्षाएं भी अधिक होती है। अपेक्षाओं के इसी अधिकता की वजह से हम निराशा के साये में खो जाते है।
 
जिस प्रेम और सम्मान की आपको आवश्यकता है उसे पहले देना सीखिए। खुद से सवाल करें कि आपको अपने परिवार से कैसे बात करनी चाहिए। उनसे जानें कि उन्हें क्या चाहिए, उन्हें क्या परेशानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें