फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से रोज-रोज की कलह से होता है आर्थिक नुकसान, बिगड़ता है शुक्र का मिजाज

Wed, 12 Apr 2017 01:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
ग्रहों का शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
जिंदगी में ग्रहों का शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ता है, लेकिन अगर आप अपनी कुछ आदतों को सुधार लें तो आपको ग्रहों की शांति के लिए पूजा पाठ या हवन करवाने की जरूरत नहीं पडेगी। ऐसी ही एक आदत है पत्नी से लड़ाई, अधिकतर लोग छोटी-छोटी बातो पर अपनी पत्नी से लड़ बैठते है, लेकिन क्या आप जानते है ऐसा करने से आपकी कुंडली में शुक्र की दशा खराब हो जाती है।  जिसके कारण ना सिर्फ आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है, बल्कि स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


 ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की दशा को सुधारने के लिए कई ऐसे उपाय मौजूद है, जिसमें आपको सिर्फ अपनी आदत ही सुधारने की जरूरत है।


यह भी पढ़ें- डाइनिंग टेबल के सामने लगाएं दर्पण, फिर देखिए कैसे बदल जाएगी आपकी आर्थिक स्थिति

- अगर आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति सही नहीं है तो इससे आपके भाई और आपके रिश्ते खराब होते हैं। मंगल ग्रह को भाई का कारक माना जाता है। कुंडली में मंगल की दशा को सुधारने के लिए अपने भाइयों से प्यार व सम्मान रखें। ऐसा करने से मंगल दोष दूर होगा।
विज्ञापन

पत्नी से लड़ाई से खराब होती है शुक्र की दशा - फोटो : The Huffington Post
- अगर आपको शनि से अच्छे फल चाहिए तो आपको अपने नीचे काम कर रहे कर्मचारी से सम्मानपूर्वक काम करवाना चाहिए। ध्यान रखें कि उसे वेतन देने में किसी भी तरह की आनाकानी ना करें। 

- अगर आप माता व पिता की सेवा व सम्मान करेंगे तो इससे जीवन में चंद्रमा व सूर्य की कृपा मिलेगी। चंद्रमा को माता व सूर्य को पिता का कारक माना जाता है।

- गुरु ग्रह के दोष समाप्त करने के लिए पहले पीपल का पेड़ लगाएं और उसकी सेवा करें। 

- अपने आस पास सफाई रखें। आस पास गंदगी होने के कारण राहु का प्रकोप रहता है। 

यह भी पढ़ें- किताब पर सिर रखकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, ऐसे हो सकता है करियर को नुकसान

- कभी भी बिखरे हुए नोट ना रखें। इससे बेकार के खर्चे होते है। 

- अगर आपकी बीमारी ठीक हो गई है और इसके बाद भी आपकी दवाइयां बिखरी पड़ी है तो आप सावधान हो जाएं। ऐसा करने से आप फिर से बीमार पड़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें