फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी बेड के नीचे रखते है सामान? बर्बाद हो सकता है करियर

Tue, 11 Apr 2017 10:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
हर व्यक्ति का सपना एक अच्छी नौकरी करने का होता है, लेकिन अधिकतर लोागों को उनके मन मुताबिक नौकरी नहीं मिल पाती है और उनका सपना एक सपना बनकर ही रह जाता है। अगर आपके साथ ही ऐसा हीं हो रहा है और अभी तक आपको अपनी मनचाही नौकरी नही मिली हैं तो कुछ फेंगशुई के उपाय आपको मनचाही नौकरी दिलाने में आपकी मदद कर सकते है। बस जरूरत है तो इसे पूरी सकारात्मकता के साथ करने की। जानें किन उपाय से मिल सकती है आपको मनचाही नौकरी
विज्ञापन


- घर की उत्तरी दिशा में आईना या पानी से जुड़ी कोई चीज रखें। इस दिशा का संबंध कैरियर में सकारात्मकता लाने से होता है। इसीलिए इस दिशा में ऐसे लोगों की तस्वीर लगाए जो अपने जीवन में सफल हुए है। ऐसा करना शुभ होता है। ध्यान रखें कि इस दिशा में नीला या फिर काला रंग करवाए।
विज्ञापन

दरवाजा पूरी तरह नहीं खुलता तो हो जाएं सावधान

- अगर आपके घर का दरवाजा पूरी तरह से नहीं खुलता है या दरवाजा खुलने में किसी तरह का अवरोध होता है तो यह आपके करियर के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इसीलिए जल्द ही अपने घर के दरवाजे को सही करवा लें। 

- घर के कोई फालतू का सामान नहीं होना चाहिए। खासतौर पर तो बेडरूम में बिल्कुल नहीं। इसके अलावा अलमारी ​कोने पर ही होनी चाहिए। अलमारी में सामान को सुनियोजित तरीके से रखें ना कि फैला कर रखें।

- अक्सर जिस बेड पर सोते है उसके नीचे सामान रख दिया जाता है, लेकिन ये कैरियर पर गलत प्रभाव डालता है। इसीलिए आज ही बेड के नीचे से सारा सामान हटा लें। 

- घर के दक्षिण पूर्व कोने में फेंगशुई से जुड़ी चीजें रखना शुभ होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें