फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti in Hindi: ऐसे लोग नहीं समझते किसी का दुख, इनसे जितना दूर रहें उतना ही है अच्छा

Mon, 19 Dec 2022 04:21 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र के अलावा मानव जीवन के हित के लिए कई अन्य रचनाएं की हैं। चाणक्य ने अपने ज्ञान और अनुभव को एक नीति शास्त्र में पिरोया, जिसका नाम चाणक्य नीति है। 
विज्ञापन
ऐसे लोग नहीं समझते किसी का दुख, इनसे जितना दूर रहें उतना ही है अच्छा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र के अलावा मानव जीवन के हित के लिए कई अन्य रचनाएं की हैं। चाणक्य ने अपने ज्ञान और अनुभव को एक नीति शास्त्र में पिरोया, जिसका नाम चाणक्य नीति है। चाणक्य की इस नीति में मनुष्य के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण बातें कही गई हैं। ऐसा माना जाता है यदि आज भी इन नीतियों का पालन अपने जीवन में सही तरीके से किया जाए, तो व्यक्ति कई समस्याओं से बच सकता है। इसके अलावा चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी जिक्र किया है, जिनसे हमेशा दूर रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग कभी किसी का दुख नहीं समझते। चाणक्य नीति के अनुसार चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन से लोग हैं जिनसे दूर रहने में ही व्यक्ति की भलाई है... 

विज्ञापन


कैलेंडर 2023
साल 2023 के व्रत-त्योहार   

नशेबाज लोगों से रहें दूर
चाणक्य नीति के अनुसार, जिन लोगों को नशे की लत होती है, ऐसे लोगों से हमेशा दूर ही रहना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग हमेशा पैसों की जुगाड़ में लगे रहते हैं। पैसों के लिए ये लोग चोरी, डकैती और हत्या जैसे जुर्म करने को भी तैयार हो जाते हैं। नशे के आगे इन्हें और कोई दिखाई नहीं देता। ऐसे लोगों के साथ रहकर या तो हम भी वैसे ही हो जाते हैं या फिर उसके किए गए गलत कामों का हर्जाना हमें देना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


स्वार्थी लोग 
आचार्य चाणक्य के अनुसार, स्वार्थी व्यक्ति हमेशा अपने बारे में सोचता है। ऐसा व्यक्ति अपने स्वार्थ के आगे कभी किसी का दर्द नहीं समझता। इसलिए हमेशा ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए।   
विज्ञापन


ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण

चोर 
चाणक्य नीति के अनुसार, जिनकी नियत ही चोरी करने की होती है ऐसे लोगों से दूर रहना चाहना चाहिए।  चोर कभी किसी के दुख और दर्द को नहीं समझते हैं। वे ये नहीं समझते हैं कि इस चोरी के बाद किसी का कितना नुकसान होगा। वे सिर्फ अपनी चोरी पर ध्यान देते हैं। चोर प्रवृत्ति के व्यक्ति को किसी की परिस्थिति या दुख से उन्हें कोई मतलब नहीं होता है। 

विवाह शुभ मुहूर्त 2023
जानें साल 2023 में कब-कब रहेंगे शादी के शुभ मुहूर्त 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें