अच्छी संगति
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को हमेशा सही संगति में रहना चाहिए। आपकी संगत जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसका प्रभाव आपके व्यवहार में भी देखने को मिलता है। इसलिए गलत लोगों से सदैव दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
वाणी में बनाएं रखें मधुरता
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अपनी वाणी में मधुरता रखनी चाहिए। ऐसे लोगों को समाज में भी काफी पसंद किया जाता है। वाणी ही आपकी बातों के भाव को बयां करती है, इसलिए इसमें हमेशा मधुरता बनाए रखें।
गलतियों से सीखें
अपनी गलतियों से सीखने वाला व्यक्ति हमेशा श्रेष्ठ होता है। यदि कोई व्यक्ति अपनी गलती से सीखता है, तो वह समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनता है।
विनम्रता है श्रेष्ठ गुण
व्यक्ति को हमेशा अपने व्यवहार में विनम्रता रखनी चाहिए। ऐसे लोगों का हर जगह सम्मान किया जाता है। व्यवहार में विनम्रता होने के कारण यह लोग अपनी परेशानियों का निवारण आसानी से कर लेते हैं। इन लोगों की सहायता करने के लिए हमेशा समाज के लोग आगे रहते हैं।
ज्ञानियों का साथ
व्यक्ति का ज्ञान उसके मान सम्मान को बढ़ाने में मदद करता है। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अपने ज्ञान में विस्तार करना चाहिए। ज्ञानी व्यक्ति का समाज में हमेशा सम्मान किया जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।