फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrimad Bhagwat Katha: 25 से 31 मई तक जीवांजलि पर श्रीमद् भागवत कथा LIVE, घर बैठे ऐसे देखें सीधा प्रसारण

Sat, 23 May 2026 04:24 PM IST
Shweta Singh धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 25 से 31 मई तक जीवांजलि में लाइव प्रसारित किया जाएगा। भक्त घर बैठे इस दिव्य कथा का सीधा प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं। सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति के महत्व का वर्णन किया जाएगा। दर्शक लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का संपूर्ण लाभ घर से ही प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा का सीधा प्रसारण जीवांजलि पर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के हिमाचल धर्मशाला स्थित कर्मभूमि दुर्गा मंदिर परिसर में 25 से 31 मई 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित समय में होगा। खास बात यह है कि इस पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रतिदिन जीवांजलि पर LIVE किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु घर बैठे इस पावन कथा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

इस कथा का वाचन प्रख्यात कथा व्यास डॉ. शिवम ससाधक जी महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा, जो वृंदावन स्थित श्री गिरिराज शंकर धाम से जुड़े हुए हैं और देशभर में अपने धार्मिक प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके मुखारविंद से श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करेगा।

विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार इस कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। आयोजन में सुरेश मिश्रा, शांति देवी, पद्मकर मिश्रा, पवन कर मिश्रा, विवेक मिश्रा, प्रज्ञा और तनमय सहित कई श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्म, बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, रासलीला सहित कई दिव्य प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।

वे श्रद्धालु जो कथा स्थल पर उपस्थित नहीं हो पाएंगे, वे भी जीवांजलि के माध्यम से इस आयोजन से जुड़ सकते हैं। कथा का लाइव प्रसारण जीवांजलि की आधिकारिक वेबसाइट और फेसबुक पेज पर किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के भक्त भी इस आध्यात्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे।

ऐसे देखें LIVE कथा
विज्ञापन

कथा का सीधा प्रसारण देखने के लिए जीवांजलि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: jeevanjali.com
इसके अलावा फेसबुक पर LIVE कथा देखने के लिए जीवांजलि के आधिकारिक फेसबुक पेज को फॉलो कर सकते हैं: https://www.facebook.com/jeevanjaliofficial
विज्ञापन

फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने पर श्रद्धालुओं को प्रतिदिन होने वाली कथा और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धर्म, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भरें तथा जीवांजलि पर LIVE इस दिव्य कथा के सीधे प्रसारण का लाभ अवश्य उठाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें