नवग्रह
- फोटो : डेमो
रावण ने अजेय पुत्र की प्राप्ति के लिए सभी ग्रहों को था साधा
रावण की पत्नी मंदोदरी जब मेघनाथ को जन्म देने वाली थी। तब रावण ने नवग्रहों को एक निश्चित स्थिति में रहने के लिए बाध्य कर दिया था जिससे उत्पन्न होने वाला पुत्र अत्यंत तेजस्वी, शौर्य, पराक्रम से युक्त हो। रावण ने सभी ग्रहों का ऐसा समय साध लिया था जिस समय में अगर किसी का जन्म हो तो वह अजेय एवं दीर्घायु का हो।