Vinayak Chaturthi December 2020: मार्गशीर्ष मास की विनायक चतुर्थी आज है। विनायक चतुर्थी हर मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त का समय...
विनायक चतुर्थी का मुहूर्त
चतुर्थी तिथि प्रारंभ - 17 दिसंबर को दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से
चतुर्थी तिथि समाप्त - 18 दिसंबर को दोपहर 02 बजकर 22 मिनट
पूजा मुहूर्त - शुक्रवार 17 दिसंबर को 11 बजकर 16 मिनट से दोपहर 01 बजकर 20 मिनट तक
विनायक चतुर्थी पूजा-विधि
सुबह उठ कर स्नान करें। स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। भगवान गणेश को स्नान कराएं। स्नान के बाद भगवान गणेश को साफ वस्त्र पहनाएं। भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाएं। सिंदूर का तिलक अपने माथे में भी लगाना चाहिए। गणेश भगवान को दुर्वा अतिप्रिय होता है। भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करना चाहिए। गणेश जी को लड्डू, मोदक का भोग लगाएं। गणेश जी की आरती करें।
विनायक चतुर्थी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से कार्यों में किसी भी तरह की कोई रुकावट नहीं आती है। इसलिए गणपति महाराज को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है।