Vat Savitri Vrat 2023 Aarti Lyrics: आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है। आज के दिन ही वट सावित्री व्रत किया जाता है। आज यानी 19 मई, शुक्रवार को ही शनि जयंती भी मनाई जा रही है जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ और मां सावित्री की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस ले आईं थीं । इसीलिए इस दिन सुहागिन महिलाएं ये व्रत रखती हैं । इस व्रत को करनी वाली महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद भी मिलता है। वट सावित्री व्रत के दिन कथा के साथ साथ विशेष आरती करने से महिलाओं को सौभाग्यवती होने, दांपत्य सुख का आशीष प्राप्त होता है। यहां पढ़ें सम्पूर्ण वट सावित्री की आरती।
वट सावित्री व्रत की आरती