March 2022 Vrat Tyohar List: प्रत्येक माह की तरह मार्च माह भी काफी विशेष रहने वाला है। फरवरी माह की भांति ही इस माह में भी काफी बड़े व्रत और त्योहार आने वाले हैं। मार्च के महीने का आरंभ महाशिवरात्रि के पावन पर्व से होगा। इसके साथ ही फुलेरा दूज, होली, शीतल अष्टमी, प्रदोष व्रत, जैसे अन्य बड़े पर्व और व्रत मनाएं जाएंगे। इसके साथ ही ज्योतिषीय गणना के आधार पर मार्च महीने में कई ग्रह गोचर भी देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इस महीने कौन से त्योहार और व्रत पड़ेंगे। ताकि आप पहले से ही तैयारी कर लें और विधि विधान से इन व्रत एवं त्योहारों को संपन्न की कर सकें।
| तारीख | व्रत एवं त्योहार |
| 1 मार्च, मंगलवार | महाशिवरात्रि |
| 2 मार्च, बुधवार | फाल्गुन अमावस्या |
| 4 मार्च, शुक्रवार | फुलेरा दूज, राम कृष्ण परमहंस जयंती |
| 7 मार्च, सोमवार | याज्ञवल्क्य जयंती |
| 10 मार्च, गुरुवार | होलाष्टक प्रारंभ |
| 14 मार्च, सोमवार | आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी |
| 15 मार्च, मंगलवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष), मीन संक्रांति |
| 17 मार्च, गुरुवार | होलिका दहन |
| 18 मार्च, शुक्रवार | होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत |
| 21 मार्च, सोमवार | संकष्टी चतुर्थी |
| 25 मार्च, शुक्रवार | शीतला अष्टमी पूजन |
| 28 मार्च, सोमवार | पापमोचिनी एकादशी |
| 29 मार्च, मंगलवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) |
| 30 मार्च, बुधवार | मासिक शिवरात्रि |
| 06 मार्च, रविवार | बुध का कुंभ राशि में प्रवेश |
| 15 मार्च, मंगलवार | सूर्य का मीन राशि में गोचर |
| 31 मार्च, गुरुवार | शुक्र का कुंभ राशि में गोचरर |
महाशिवरात्रि: हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। भगवान भोलेनाथ की पूरे विधि विधान से महाशिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना की जाती है।