फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvar Ke Upay: शांति और समृद्धि पाने के लिए सोमवार के दिन शिवजी को चढ़ाएं ये आठ पवित्र चीजें

Mon, 09 Jun 2025 11:09 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है। धार्मिक ग्रंथों में भगवान शिव की पूजा में जिन वस्तुओं को अर्पित करने का विधान बताया गया है, उनमें से आठ प्रमुख वस्तुओं को अर्पित करने से भक्त को विशेष फल, सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
 
विज्ञापन
सोमवार को शिव आराधना का महत्व
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति से किए गए पूजन का विशेष फल मिलता है। आज त्रयोदशी तिथि प्रातः 09 बजकर 36 मिनट तक, उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा। साथ ही आज शिव योग अपराह्न 01 बजकर 09 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ होगा। सोमवार के दिन यदि त्रयोदशी हो या चतुर्दशी तिथि हो तो दोनों ही संयोग में शिवजी की पूजा अत्यंत फल देने वाली होती है। धार्मिक ग्रंथों में भगवान शिव की पूजा में जिन वस्तुओं को अर्पित करने का विधान बताया गया है, उनमें से आठ प्रमुख वस्तुओं को अर्पित करने से भक्त को विशेष फल, सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


1. बिल्व पत्र (बेलपत्र)
शिव पुराण में कहा गया है कि बिल्व पत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। यह पत्र त्रिपत्री रूप में होना चाहिए। मान्यता है कि एक बिल्व पत्र चढ़ाने से सौ यज्ञों का फल प्राप्त होता है। यह पापों का नाश करता है और व्यक्ति को मानसिक शांति प्रदान करता है।

2. गंगाजल
भगवान शिव की जटाओं में मां गंगा का वास है, इसलिए गंगाजल उन्हें अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने से शरीर और आत्मा दोनों की शुद्धि होती है तथा जीवन में पवित्रता और सकारात्मकता का प्रवेश होता है।
विज्ञापन


3. धतूरा
पुराणों में उल्लेख है कि समुद्र मंथन से निकले विष को भगवान शिव ने ग्रहण किया था और धतूरा विषनाशक औषधि के रूप में जाना जाता है। इसलिए इसे शिव को चढ़ाना कल्याणकारी होता है। यह रोगों से मुक्ति और शत्रु बाधाओं से रक्षा करता है।

4.आक का फूल        
भगवान शिव को आक का फूल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि यह फूल अर्पित करने से दरिद्रता का नाश होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यह विशेष रूप से सोमवार को चढ़ाने से शीघ्र फल देता है।

5. सफेद चंदन
सफेद चंदन से शिवलिंग का लेपन करने से मानसिक शांति मिलती है और क्रोध तथा तनाव दूर होता है। माना जाता है कि चंदन का लेपन भक्त की वाणी को मधुर और प्रभावशाली बनाता है।

6. शहद
शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से जीवन में मधुरता आती है, वैवाहिक जीवन सुखद होता है और संबंधों में सामंजस्य बना रहता है। यह मन को स्थिर और चित्त को प्रसन्न करता है।

7. काले तिल
काले तिल शिव को अर्पित करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। यह पितृदोष शांति के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। पुराणों में इसे पापों के नाशक और पुण्यदायक कहा गया है।

8. भस्म या विभूति
शिव भस्मधारी हैं और विभूति को उनकी कृपा का प्रतीक माना गया है। शिव को भस्म अर्पित करने या स्वयं लगाने से भक्त को तप, वैराग्य और भौतिक मोह से मुक्ति मिलती है। यह आत्मिक उन्नति का प्रतीक है।
विज्ञापन


Zodiac Signs: इन 4 राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलती है सफलता, मां लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा
Budh Shukra Labh Yog: 12 जून से इन 5 राशियों का भाग्य बदलेगा, बुध-शुक्र का योग देगा आर्थिक सफलता
Shadashtak Yog 2025: 7 जून को मंगल शनि बना रहे षडाष्टक योग, इन राशि के जातक रहें सतर्क
Numerology : इन जन्मतिथियों के लोग होते हैं स्पष्टवादी, इसलिए ज्यादातर अकेले ही रहते हैं


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें