फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि की छाया क्यों अशुभ, जानें टेढ़ी नजर के संकेत

Sat, 21 Dec 2019 09:05 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shanidev
विज्ञापन
आम धारणा है कि शनि की अशुभ द्दष्टि जिस किसी भी व्यक्ति के ऊपर पड़ती है तो उसकी परेशानियां बढ़ने लगती है और बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं। आइए जानते हैं क्यों है शनिदेव की दृष्टि टेढ़ी नजर...
विज्ञापन


शाप के कारण है शनि की नजर है अशुभ
  • पौराणिक कथा के अनुसार शनि का विवाह एक ऐसी कन्या से हुआ था जो स्वभाव से बहुत ही उग्र थीं। एक बार शनिदेव की पत्नी पुत्र की लालसा में उनके पास पहुंची लेकिन शनि भगवान की भक्ति में इतने लीन थे कि उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला। इससे आहत होकर पत्नी ने शनि को शाप दिया कि जिस पर आपकी दृष्टि पड़ेगी उसका सबकुछ नष्ट हो जायेगा। क्योंकि पत्नी होने पर भी शनि देव ने कभी उनको प्रेम की नजर से नहीं देखा। इसी कारण से शनि की नजर को अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार कभी भी शनिदेव की प्रतिमा के आंखों में आंखे डालकर दर्शन नहीं करना चाहिए। हमेशा नजरे उनके पैरों की तरफ होनी चाहिए।

शनि की अशुभ नजर के संकेत
  • शनि की अशुभ छाया का पहला संकेत पैसों का नुकसान होना।
  • अचानक ही कोई कीमती चीज का बार- बार खोना।
  • बनते हुए काम का अचानक ही बिगड़ जाना।
  • पैरों से जुड़ी हुई कोई बीमारी का होना।
  • घर में पालतू जानवर की मृत्यु होना।
  • बार-बार किसी विवाद में पड़ना और कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाना
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें