फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivji Puja: शिवलिंग पर कभी भी नहीं चढ़ाना चाहिए ये चीजें, भोले भंडारी हो सकते हैं रुष्ट

Thu, 13 Apr 2023 06:57 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

शास्त्रों में भगवान शिवजी की पूजा के लिए सोमवार, प्रदोष, मासिक शिवरात्रि, सावन का महीना और महाशिवरात्रि समर्पित होता है।
विज्ञापन
Lord Shiva: शास्त्रों में वर्जित पूजा सामग्रियों को भगवान शिव को चढ़ाने पर भगवान भोलभंडारी रुष्ट हो जाते हैं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा-आराधना विशेष रूप से की जाती है। भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवताओं में सबसे पहले स्थान पर आते हैं। इन्हें मात्र एक लोटे जल अर्पित करने पर प्रसन्न किया जा सकता है। शास्त्रों में भगवान शिवजी की पूजा के लिए सोमवार, प्रदोष, मासिक शिवरात्रि, सावन का महीना और महाशिवरात्रि समर्पित होता है। शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अपने-अपने तरीके से पूजा-आराधना करते हैं। भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही आसान और सरल मानी गई, लेकिन क्या आपको मालूम है कि भगवान शिव को कौन-कौन सी चीजें नहीं अर्पित करनी चाहिए। शास्त्रों में वर्जित पूजा सामग्रियों को भगवान शिव को चढ़ाने पर भगवान भोलभंडारी रुष्ट हो जाते हैं और पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। आइए जानते हैं भगवान शिव को कौन-कौन सी चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए। 

विज्ञापन


शिवलिंग पर न चढ़ाएं तुलसी के पत्ते
भगवान विष्णु, भगवान हनुमान और भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के पत्ते बहुत ही प्रिय होते हैं। बिना तुलसी के पत्तों के भोग को अधूरा माना जाता है ,लेकिन भोलेनाथ को कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव को तुलसी के पत्ते चढ़ाने से भगवान क्रोधित हो जाते हैं। दरअसल भगवान शिव ने तुलसी के पति असुर जलांधर का वध किया था जिस कारण से तुलसी के पत्ते भगवान शिव को नहीं अर्पित किया जाता है। 

शंख से न करें जलाभिषेक
भगवान शिव का जलाभिषेक शंख से कभी नहीं करना चाहिए। भगवान शिव ने शंखचूड़ का वध किया था जो एक असुर था और शंखचूड़ एक दानव था इसी कारण से भगवान शिव को जल अर्पित करने में शंख का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। शंख से जलाभिषेक करने पर भगवान शिव की पूजा का पूरा फल नहीं प्राप्त होता। 
विज्ञापन


नारियल का पानी
भगवान शिव की पूजा में कभी भी नारियल के पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। हालांकि पूरा नारियल भगवान शिव को चढ़ाया जा सकता है लेकिन कभी भी भूलकर नारियल के पानी को शिव लिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए।

न अर्पित करें ये फूल
भगवान शिव को कभी भी लाल रंग का फूल, केतकी, चंपा और केवड़े का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। शास्त्रों में इन फूलों को चढ़ाना वर्जित माना गया है। इस पूजा का फल नहीं मिलता है।

शिवलिंग पर सिंदूर चढ़ाना वर्जित
भगवान शिव को कभी भी श्रृंगार का सामान नहीं चढ़ाना चाहिए खासतौर पर सिंदूर और कुमकुम को। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए मांग में सिंदूर लगाती हैं जबकि भगवान शिव संहारक रूप में भी पूजे जाते हैं ऐसे में भगवान शिव को सिंदूर नहीं चढ़ाया जाता है लेकिन मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करते हैं। 

यह भी पढ़ें-

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें