फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि जयंती 2020: शनि जयंती के दिन नहीं करने चाहिए ये काम, जानें क्या करें क्या नहीं

Fri, 15 May 2020 06:47 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Shani Jayanti 2020
22 मई, शुक्रवार को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शनिदेव की पूजा करने से शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। आइए आज जानते हैं, इस दिन क्या करें और क्या नहीं...
 
विज्ञापन

2 of 7
Shani Jayanti 2020
शनि जयंती के दिन क्या करें....

दान 
  • शनि जयंती के दिन दान का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन दान करने से शनि देव का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए तेल का दान करना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 7
Shani Jayanti 2020
शनि देव की पूजा
  • शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन शनि देव को नीले पुष्प अर्पित करने चाहिए। शनि देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनि चालीसा का पाठ भी किया जाता है।

4 of 7
Shani Jayanti 2020
हनुमान जी की पूजा
  • शनिदेव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। धार्मिक कथाओं के अनुसार शनि देव ने हनुमान जी को ये वचन दिया है कि आपके भक्तों पर पर मेरी बुरी नजर नहीं पडे़गी। हनुमान जी की पूजा करने से शनि के अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं। नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है और संकटों से छुटकारा मिलता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
Shani Jayanti 2020
व्रत रखें और शनि देव को भोग लगाएं
  • शनि जयंती के दिन शनि देव को भोग अवश्य लगाएं। अगर इस दिन संभव हो तो व्रत भी रखना चाहिए। इस दिन व्रत रखने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
अगली स्लाइड्स में जानिए शनि जयंती के दिन क्या नहीं करना चाहिए.....

 
विज्ञापन

6 of 7
Shani Jayanti 2020
मांस-मंदिरा का सेवन
  • शनि जयंती का दिन शनि देव की पूजा का होता है, इस दिन मांस-मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शारीरिक संबंध न बनाएं
  • शनि जयंती के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें