शनि का नाम आते ही लोगों के मन में तरह-तरह का भय और चिंता सताने लगती है। शनि को लेकर आम धारणा है कि शनि एक खराब ग्रह हैं। इनकी क्रूर द्दष्टि पड़ते ही जातक के बुरे दिन आ जाते हैं। लेकिन कर्म के देवता शनि ऐसे ग्रह नहीं है। शनि व्यक्ति को उसके कर्मो के हिसाब से अच्छा या बुरा फल प्रदान करते है। शनि की शुभ छाया पड़ते ही व्यक्ति राजा के समान ऐशो आराम की जिंदगी बीताने लगता है। उसके जीवन में किसी भी प्रकार की कोई भी कमी नहीं होती। शुक्र के उदय होने से मांगलिक कार्य फिर से आरंभ, इन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव
विज्ञापन
2 of 9
मकर राशि में शनि
वैदिक ज्योतिष में शनि को मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि लगभग ढाई सालों में एक राशि से दूसरी राशि में जाता है। वहीं एक राशि में दोबारा आने में शनि को 30 वर्षों का लंबा समय लगता है। ऐसे में शनि हर एक राशि में तीस वर्षों में आते हैं। शनि की साढे़साती और ढैय्या का प्रकोप भी जातकों पर लगता है। शनि किसी भी व्यक्ति के गलत कर्मों पर उसे सजा और अच्छे कार्य करने पर इनाम भी देते हैं। रोजाना शंख बजाने से नकारात्मकता दूर होने के साथ सेहत में भी होता है फायदा
विज्ञापन
3 of 9
shani dev
शनि कैसे किसी जातक पर मेहरबान होते हैं कि अचानक किसी व्यक्ति की परेशानियां कम होती चली जाती है। अचानक उसे हर एक कार्य में सफलता मिलती जाती है। उसकी जेब हमेशा पैसों से भरा रहने लगता है। आइए जानते हैं।
4 of 9
shani dev
शनि अगर किसी जातक की कुंडली में तीसरे, छठें, दसवें या ग्यारहवें भाव में बैठे तो शनि हमेशा शुभ फल प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
shani dev
शनि अगर जातक की कुंडली में 1,2, 5 या 7वें भाव में हों तो अशुभ फल मिलते हैं। इसके अलावा शनि सबसे ज्यादा 4, 8 और 12वें भाव में अशुभ फल देते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
shani dev
अगर किसी जातक की जन्म शुक्ल पक्ष की रात के पहर में हुआ हो और उस समय शनि वक्री चाल में चल रहा हो तो शनि शुभ फल देते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
shani dev
किसी व्यक्ति की 36 और 42 वर्ष की उम्र में शनि सबसे ज्यादा बलवान हो जाता है और उसे मान-सम्मान और सफलता की ऊंचाईओं की तरफ ले जाता है।
8 of 9
शनि ग्रह
- फोटो : Pixabay
इसके अलावा शनि उन जातकों पर हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं जो हमेशा अच्छे कर्म करते हैं। जो व्यक्ति शराब और मांस से दूर रहता हो उस पर शनि की कृपा मिलती है।
कुंडली के शुभ भाव में शनि के बैठने से जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में उन्हें ऊंचाईयों तक ले जाता है। ऐसे लोग में नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ऐसे लोगों को शनि खूब मान-सम्मान और यश प्रदान करते हैं।