सर्व पितृ अमावस्या 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक वर्ष अश्विन मास की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। इस दिन से श्राद्ध पक्ष समाप्त हो जाते हैं। हिंदी पंचांग के अनुसार, इस बार 6 अक्टूबर 2021 यानी आज पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि और अंतिम श्राद्ध की तिथि है। इस अमावस्या का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस दिन उन सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है, जिनके निधन की तारीख याद न हो। इस अमावस्या को विसर्जनी अमावस्या एवं सर्व पितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पितरों का श्राद्ध व तर्पण करने के साथ ही कुछ कार्यों को करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है और आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं कि सर्वपितृ अमावस्या पर कौन से कार्य करने से मिलता है पितरों का आशीर्वाद और कौन सी बातों को रखना चाहिए ध्यान।