फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sankashti Chaturthi 2022: एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

Tue, 17 May 2022 10:06 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
Ekadanta Sankashti Chaturthi 2022: हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार, चतुर्थी तिथि विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश को समर्पित होती है। इस दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन एकदंत संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल एकदंत संकष्टी चतुर्थी 19 मई 2022, दिन गुरुवार को है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। भगवान गणेश भक्तों के लिए विघ्नहर्ता माने हैं। पूरी श्रद्धा के साथ इनकी पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सारे कष्ट मिट जाते हैं। मान्यता है कि एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन विधि-विधान से पूजा करने के अलावा संकष्टी चतुर्थी से जुड़े कुछ विशेष उपाय कर आप गणपति महाराज को प्रसन्न कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 9
एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
किसी भी गणेश चतुर्थी के दिन घर में गणेश यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। ये यंत्र बहुत लाभकारी और शुभकारी होता है। मान्यता है कि इस यंत्र को घर में स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही किसी तरह की बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन 108 बार 'वक्रतुण्डाय हुं' मंत्र का जाप करने से गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।

4 of 9
एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय - फोटो : istock
इस दिन गणेश जी के मंदिर में जाकर दूर्वा की 11 या 21 गांठें भगवान गणेश को अर्पित करें। इससे जल्द ही आपको बिजनेस संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 9
एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय - फोटो : istock
एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी की प्रतिमा के सामने आसन बिछाकर, बैठें और "ॐ गण गणपतये नमः" मंत्र का 1008 बार जाप करें। ये उपाय आपको बाधाओं से पार कराएगा।
विज्ञापन

6 of 9
एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय - फोटो : istock
वहीं यदि धन-संबंधी कोई परेशानी है, तो गणेश जी की विधि-विधान से पूजा के बाद गुड़ और घी का भोग लगाएं। बाद में उस भोग को गाय को खिलाएं। इससे लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 9
एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
यदि विवाह में बाधाएं आ रही हैं या शादी के लिए कोई सुयोग्य वर या कन्या नहीं मिल रहे हैं, तो गणेश जी को गुड़ की 21 गोलियां और दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। इससे विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। 

8 of 9
एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
गणेश जी गजमुख हैं, जिसके कारण उन्हें गजानन कहा जाता है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन हाथी को हरा चारा खिलाना चाहिए। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और आपकी राह में बार-बार आने वाली परेशानियां दूर करते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
यदि व्यापार में तरक्की या नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं, तो संकष्टी चतुर्थी पर पीले रंग के बप्पा की प्रतिमा को अपने घर लेकर आएं। उनका पूजन करें और पांच हल्दी की गांठें गणेश जी को अर्पित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें